राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की इंतजारी से पहले हम आपको एक बेहद ही दिलचस्प तस्वीर दिखा रहे हैं. यह श्वेत-श्याम (Black & White) तस्वीर है द्रोपदी मुर्मू की. ये तस्वीर उन दिनों की है जब वो कॉलेज में पढाई करती थीं. यह तस्वीर मयूरभंज के रायरंगपुर (ओडिशा) में द्रोपदी मुर्मू के घर की दीवारों पर लगी हुई है. दीवारों पर टंगी कुछ एक तस्वीरों में यह फोटो सबके आकर्षण का केन्द्र है. इस फोटो के बारे में द्रौपदी के चचेरे भाई बताते हैं कि यह उन दिनों की है जब वो कॉलेज में पढ़ती थी. फोटो में दूसरे लोगों के बारे में वो नहीं बता पा रहे हैं.
इस तस्वीर को हमारे संवाददाता ने उपलब्ध करवाया है. हाल ही में वो रायरंगपुर स्थित द्रौपदी मुर्मू के पुश्तैनी घर गई थी. अब आपको बताना है कि इस तस्वीर में द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? शायद आप पहचान नहीं पा रहे होंगे. चलिए हम आपको बताते हैं... इस तस्वीर में दांए तरफ से दूसरी महिला ( साड़ी में) जो खड़ी है वो ही द्रौपदी मुर्मू है. लाल घेरे में द्रौपदी मुर्मू हैं.
बहरहाल संसद के कमरा नम्बर 63 में देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुछ घंटों में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सभी के सामने होंगे. यूं तो राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू औऱ विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला है. लेकिन इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के जीतने की प्रबल संभावना है. जहां तक द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की बात है तो उन्हें शिवसेना, BJD और YSR का समर्थन प्राप्त है. दूसरी तरफ यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, TMC ,NCP और समाजवादी पार्टी का समर्थन प्राप्त है.
Comments
Post a Comment